सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रकटू प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम में उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने गांधी मैदान प्रांगण में पार्टी का झंडा फहराया। सामूहिक झंडा गीत, राष्ट्र गान के बाद जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। अध्यक्ष ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना गोपालदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज बम्बई में हुई। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका, संविधान निर्माण में योगदान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षों को रेखांकित किया गया। विचार गोष्ठी में मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधिगण मो. आफाक खान, संजय कुमार बिररख, मो. ...