मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित व्हाइट हाऊस में इस्कान प्रचार समिति की ओर से चल रही भागवत कथा आयोजित की जा रही है। रविवार को कथा के पांचवें दिन कथा व्यास मनू साक्षी गोपाल दास ने भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया। वहीं कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह महाराज की उपस्थिति में संर्कीतन यात्रा अंवतिका पार्क से शुरु हुई और साईं मंदिर दीनदयाल में संजय धवन के घर पर संपंत्र हुई। व्यास का पूजन मनोज गुप्ता, अध्यक्ष अशोक सिक्का,वैष्ण्व प्रिय दास, राजकुमार खन्ना, अजय गुप्ता, प्रो अखिलेश द्वारा किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कथा विश्राम पर वैष्णव प्रियदास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...