रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का 69वां जन्मदिन रविवार को आवास विकास स्थित उनके निवास पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, मिठाइयों और शुभकामनाओं के साथ विधायक बेहड़ का स्वागत किया। साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मोहन खेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, वीणा बेहड़, सुभाष बेहड़, पुनीत छाबड़ा, साक्षी छाबड़ा, पूर्वा बेहड़, अनिषा बेहड़, पुरुराज बेहड़, श्रेयशी बेहड़, गौरव बेहड़, सुमित्तर भुल्लर, मीना शर्मा, ममता रानी, अनिल शर्मा, गौरव खुराना, इंद्रजीत सिंह, साहब सिंह, अरशद खान, नदीम खान, परवेज कुरैशी आदि मौजूद रहे।

ह...