मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर गांधी आश्रम चौराहा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा में सम्मिलित अष्ट धातु से निर्मित भगवान परशुराम का रथ, मां काली और शनि मूर्ति का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। बैंडबाजे के साथ मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा गांधी आश्रम चौराहा, नंदन सिनेमा, कैलाश पुरी होते हुए मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि पंडित धर्मेन्द्र भारद्वाज, पंडित चेतन शर्मा, पीयूष शास्त्री, रंजन शर्मा, ललित कुमार गुप्ता, अरविन्द शर्मा, महेश शर्मा, दिनेश भारद्वाज रहे। वहीं पंडित जितेन्द्र मणि शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मधुमय शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया शर्मा, विवेक गौड़, मनोज अग्रवाल, राकेश गौड़, सुशील बंसल का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.