रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने भाजपा स्थापना दिवस एवं आंबेडकर जयंती तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक में छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल को होने वाले डॉ़ भीमराव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा की। गुरुवार को जिला कार्यालय वन्देमातरम गीत के साथ बैठक हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद संगठन कार्य के लिए यह पहली बैठक है। निश्चित रूप से पहले कार्यकाल में भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक हर कार्य को बूथ स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों को भी व्यवस्थित ढंग से करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बताया कि भाजपा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.