अमरोहा, नवम्बर 6 -- अमरोहा, संवाददाता। बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा स्टेशन रोड व वासुदेव गुरुद्वारा पर गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व पर चारों ओर दीप जलाकर रोशनी की गई। गुरुद्वारे को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। पिछले कई दिन से प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। बुधवार को वासुदेव स्थित गुरुद्वारे पर दो दिन से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। मुरादाबाद के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से किया। ज्ञानी जगवीर सिंह ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व के बारे में विस्तार से बताया। लंगर का आयोजन किया गया। अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि आज हम सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी का प्रकाश उत्सव मना रहे हैं। इस सप्ताह सभी जगह पर अखंड पाठों का समापन हो गया। बताया कि गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व कहा ...