बलरामपुर, जनवरी 30 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला के मोहल्ला रफी नगर स्थित बाबा हज़रत ख्वाज़ा हसन जैनुल्लाह शाह शफी का 125वां तीन दिवसीय सालाना उर्स शुक्रवार को अकीदत और उल्लास के माहौल में शुरू हुआ। कार्यक्रम का आगाज़ कमेटी सदर महफूज गनी की मौजूदगी में हुआ, जहां सुबह मज़ार शरीफ को गुस्ल दिया गया। इसके बाद लंगरखानी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीनों और अकीदतमंदों ने शामिल होकर लंगर ग्रहण किया। दोपहर बाद कमेटी अध्यक्ष महफूज़ गनी की अगुवाई में मज़ार शरीफ से गागर व चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस हाटन रोड होते हुए शाहजहानी शाह रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह पहुंचा, जहां चादरपोशी की गई। इसके बाद जुलूस रजया हरनीडीह से होकर बाबा मलंग शाह की मजार पहुंचा। वहां भी अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर दुआएं मांगीं। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गु...