संभल, मई 17 -- कैथल गेट स्थित वृद्ध आश्रम में जनसेवा समिति का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए और वृद्धजनों को वस्त्र देकर भोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपलिका अध्यक्ष लता व निर्मल देवी वार्ष्णेय ने फीता काटकर व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद हरिशंकर दुबे, हरीश कठेरिया, दिनेश पाल सिंह दिलकश, शांति राणा, सुखपाल सिंह 'गौर ' बदायूं ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम आएंगे, रण में कूद पड़ी महाकाली, ओ मेरे परदेशिया, वो है अलबेला मद नैनों वाला आदि गीतों पर नृत्य किया। जिसकी खूब सराहना की गई। इस दौरान वृद्ध आश्रम की 22 महिलाओं को साड़ी व 40 पुरूषों को अंग वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की व संचालन सर्वेश चीनी ने क...