बरेली, जून 10 -- पटेल नगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का 55वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह छह बजे पहले मंत्रोच्चार कर देव प्रतिमाओं को जगाया। पुजारियों ने सभी प्रतिमाओं को घी, दही, शहद और गंगाजल आदि से स्नान कराकर उनका शृंगार किया। मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मुख्य प्रतिमा के समक्ष यज्ञ कर विश्व कल्याण और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। दो सत्र में हुई पूजा में सायंकालीन सत्र में कल्याणोत्सव के साथ शुरुआत हुई। इसमें भगवान वेंकटेश्वर का विवाह कराया गया। इसके बाद भगवान वेंकटेश्वर, देवी पद्मावती और भूदेवी की प्रतिमाओ को पालकी मे सजा कर मंदिर परिसर मे शोभायात्रा निकाली गई। देव प्रतिमाओ को झूले मे झुलाकर भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.