महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर बीआरसी परिसर में स्काउट गाइड्स के जनपदीय कार्यालय पर विश्व स्काउट दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीएम संताोष कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ध्वज शिष्टाचार के साथ हुई। संगठन के आजीवन सदस्य महेंद्र ने ध्वजारोहण कर स्काउटिंग के आदर्शों को दोहराया। इस दौरान एसडीए सदर जितेन्द्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्काउट्स व गाइड्स का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जनपदीय कार्यालय पर चित्रकला, निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से...