गढ़वा, मई 27 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक महिलाओं ने वट सावित्री का त्योहार धूमधाम से मनाया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में पहुंचकर वट वृक्ष के फेरे लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। वहां उन्होंने कथा का श्रवण किया। वट सावित्री का त्योहार कर रही महिलाओं ने अमर सुहाग के लिए पति की दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलातंर्गत मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती गांवों में भी वट सावित्री का त्योहार महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। सुहागिन महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पति की दीर्घायु व सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत किया। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद परिक्रमा करते हुए धागा लपेट बांस के पंखे से वट वृक...