रांची, नवम्बर 5 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोड़ेया अरसंडे में रास सह कृषि विकास मेला धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय किसानों ने अपनी उगाई गई सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कार प्रदान किया। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मेला सफल बनाने में संरक्षक सोमा उरांव, वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष परमानंद साहू, सचिव आदित्य महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू साहू सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.