मुरादाबाद, फरवरी 14 -- क्षेत्र में रविवार को धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों की पर्व को लेकर पूरी तैयारियां रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने गए कांवड़ियों की शनिवार देर रात तक वापसी हुई। इसके बाद भक्तों ने तड़के भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर के करीब आधा दर्जन कांवड़ बेड़े नगर में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। नगर के सभी कांवड़ बेड़े रविवार सुबह तक हरिद्वार से आकर भूड़ टीबा मन्दिर पर एकत्र होंगे, जहां से सभी कांवड़ बेडों की संयुक्त शोभायात्रा धूमधाम के साथ नगर में प्रवेश करेगी। इसके उपरांत सभी कांवड़िये अपने अपने मौहल्लों के शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। ---------- लाडलाबाद के प्रकटेश्वर शिव मंदिर का पुलिस प्रशासन ने लिया ज...