महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के दरबार में मत्था टेका और विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर में पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण हुए दो वर्ष पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की माया अलौकिक है। समाजसेवी ज्वाला शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतरण इस धरा धाम पर धर्म की स्थापना के लिए और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। भगवान परशुराम ने अपने दिव्य तपस्या रूपी जीवन में माता-पिता की सेवा कर पितृ आज्ञा का प्रत्यक्ष परिणाम समा...