मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- जिलेभर में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चारों तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांवों में सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर तिरंगा शान से लहराया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुलिस परेड की सलामी ली। परेड की सलामी लेने के बाद मंत्री अनिल कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी ध्वजारोहण किया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.