संभल, नवम्बर 6 -- नगर के कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महंत पंडित मनोज शर्मा एवं प्रवेश शर्मा ने मां गंगा का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद मां गंगा का षोडशोपचार पूजन वेद मंत्रों से किया गया। पंडित मनोज शर्मा ने 108 दीपों से गंगा जी की महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि में मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित भूदेव शंखधार ने बताया कि शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है। इस दौरान संजीव, रेखा वार्ष्णेय, निष्ठा, प्रवेश शर्मा, उषा वार्ष्णेय, कृष्णा वार्ष्णेय शबिका वार्ष्णेय,रजनी शर्मा, लक्ष्मी, रजनी चौधरी, गीता देवी,गीता, रेखा रानी, पुष्पा, सरोज देवी आदि शामिल रहीं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.