कौशाम्बी, जनवरी 11 -- अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता कृष्णा पटेल का जन्मदिन रविवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के सैनी स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी कार्यालय में एकत्रित होने लगे थे। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता कृष्णा पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान एवं जनसेवा को याद करते हुए संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल ने अपने संबोधन में कहा कि राजमाता कृष्णा पटेल ने सदैव समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उनका योगदान न केवल सराहनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। विधायक प्रतिनि...