रुद्रपुर, मार्च 12 -- खटीमा। पांच कुमाऊं रेजिमेंट के स्थापना दिवस को लेकर पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने व अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बुधवार को अमाऊं स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि 16 मार्च को यूनिट का 63वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें खटीमा के अलावा बनबसा, टनकपुर, नानकमत्ता व सितारगंज के पूर्व सैनिक शामिल होंगे। इस दौरान कैप्टन कुंवर सिंह, कैप्टन हिम्मत चंद, श्याम चंद, हर्ष बहादुर चंद, दीवान सिंह, लक्ष्मण चंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.