शामली, फरवरी 1 -- जलालाबाद क्षेत्र में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों में हवन, पूजन किए गए। शोभायात्रा निकालकर संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संत रविदास मंदिरों में विशाल भंडारे आयोजित हुए। रविवार को कस्बे के मोहल्ला हरीनगर स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जी 649वा जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः में पंडित रमेश द्वारा विधि विधान से यज्ञ कराया। जिसमे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। आरती कर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। जिसके पश्चात दोपहर के समय संत शिरोमणि रविदास के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर मलिक, लाला उपेंद्र गुप्ता, समाजसेवी डॉ. सोमनाथ पच्चीशिया ने सामूहिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.