कुशीनगर, फरवरी 2 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत श्री दुर्गा जी इंटर कालेज परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया गया। वक्ताओं ने गुरु रविदास को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला बताया। रविवार को जयंती कार्यक्रम में मुख्यवक्ता बीपीजी के प्रो. वीरेंद्र कुमार ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा श्रोत बताया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और अस्पृश्यता जैसी कुप्रथाओं को मिटाने के लिए अपनी भक्ति, रसपूर्ण भजनों और समानता के संदेश जन जन को दिया। सीताराम मौर्या ने कहा कि संत का अवतरण ज्योति पुंज के रूप में हुआ और उन्होंने मानवता का संदेश दिया। रामकिशुन गौतम ने कहा कि बहुजन समाज को उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.