बदायूं, जुलाई 29 -- नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान से महाकाल बाबा की शाही सवारी बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शुरुआत भक्तों ने राधा कृष्ण मंदिर में महाकाल की पूजा अर्चना कर करायी। महिलाओं ने छतों से फूलों की वर्षा की। यात्रा बैंड बाजों के साथ मुख्य मार्गों से होकर निकली। मेन मार्केट के अशोक चौक पर महाकाल की आरती की गयी। यात्रा मनोकामेश्वर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव की गूंज बनी रही। दहगवां पुलिस चौकी इंचार्ज ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भाजपा युवा नेता मयंक गुप्ता, भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, ग्रीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अर्पित वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, चिराग गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ललित गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित माहेश्वरी, हरीश गुप्ता, हिरदेश गुप्...