पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- पूरनपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमती हुई वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन उनके साथ मौजूद रहा। शहर के मोहल्ला का कायस्थान स्थित महर्षिं बाल्मिक मंदिर में सुबह भक्तों ने पूजा पाठ किया और रामायण का पाठ किया। इसके बाद शाम को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर शहर के बाजार रोड, पुरानी स्टेट बैंक रोड, मोहल्ला चौक, स्टेशन रोड कोतवाली होते हुए देर शाम को वाल्मीकि मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में महर्षिं वाल्मीकि की झांकी के अलावा श्री राम, लव कुश सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी मौजूद रही। शोभायात्रा में महिलाओं व...