जौनपुर, अक्टूबर 25 -- जौनपुर, संवाददाता। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार शाम को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा बारीनाथ मठ में स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में दर्शन पूजन करने के बाद भगवान चित्रगुप्त के रथारूढ़ किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने पूजन अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन करके शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी धर्म समुदाय के भगवान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार उनकी उत्पत्ति ब्रह्मा जी की काया से हुई है। वह समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। आशीर्वाद से बड़ा से बड़ा कार्य हो जाता हैं। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा कि कायस्थ समाज जौनपुर सभी सर्व समाज समुदाय का आभारी हैं जिन्होंने पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.