लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- संपूर्णानगर। श्री दुर्गा मंदिर संपूर्ण नगर से श्री बालाजी महाराज की शोभा यात्रा झांकी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इसमें राधा कृष्ण व भगवान शंकर की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए सिंगाही खुर्द, टीचर्स कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी चीनी मिल रोड एवं चीनी मिल होते हुए पुनः श्री दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी अंबर सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक संगठनों के अलावा युवा जनहित सेवा समिति, बालाजी धाम, छठ घाट सेवा समिति, श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति, शनि देव मंदिर समिति, काली माता मंदिर ट्रस्ट, भुइया माता मंदिर, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.