बाराबंकी, नवम्बर 1 -- फतेहपुर। श्रीखाटू श्याम महोत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार सुबह श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब परिसर से दो भव्य निशान शोभायात्राएं निकाली गई। पहली शोभायात्रा पांच किमी दूर सधईपुरवा खाटू श्याम मन्दिर के लिए रवाना हुई। जिसमें हजारों महिलाएं निशान ध्वज लेकर नंगे पैर चलती रही। फूलों से सजे रथ पर खाटू श्याम प्रतिमाओं को विराजमान किया गया था। जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर निशान यात्राओं का स्वागत किया गया। रास्ते में गांवों से श्रद्धालुओं के जुड़ने से निशान यात्रा का दृश्य विहंगम हो उठा। मंदिर में दर्शन व प्रसाद के लिए लंबी लाइने लगी रही। दूसरी निशान यात्रा खाटू श्याम मन्दिर के लिए रवाना हुई। भजन की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती रही। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने अगवानी कर आरती उतारी। नगर श्रीखाटू श्याम के...