बाराबंकी, जनवरी 25 -- निन्दूरा। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम ताला में स्थापित विद्या की देवी माँ सरस्वती की मूर्ति का रविवार को पूरे विधि-विधान और गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई थी। गांव की महिलाएं, बच्चे और युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद मूर्ति को सुसज्जित वाहन पर रखकर पूरे गांव में परिक्रमा कराई गई। परिक्रमा के दौरान घर-घर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने माँ से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। परिक्रमा के उपरांत मूर्ति विसर्जन यात्रा कुर्सी मार्ग होते हुए टि...