श्रावस्ती, अक्टूबर 3 -- श्रावस्ती,टीम। शारदीय नवारत्र की समाप्ति पर गुरुवार व शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्रा में झूमते गाते श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। वहीं विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। सुरक्षा के लिए डीएम व एसपी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दौरा किया। भिनगा में पूजा पंडाल में पूजा के बाद शुक्रवार को दोपहर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं को पिपरा घाट पुल के पास बूढ़ी राप्ती में विसर्जित किया गया। देर शाम तक विसर्जन होता रहा। वहीं सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के तालाब में गुरुवार की रात 12 तक चला प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। जहां पर चिल्हरिया गांव, चिल्हरिया मोड़...