एटा, जनवरी 14 -- समाजसेवी संस्था गंगेश्वर स्वर्ग आश्रम ने गो माता के ग्रास के लिए धन एकत्रित करने के लिए गो ग्रास शाभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि गो माता की सेवा से जन्म जन्म के दुख खत्म होते हैं। उन्होंने सभी सनातनी प्रेमियों से आह्वान किया कि वह गो माता की सेवा के साथ सुरक्षा की व्यवस्था करें। गो शोभा यात्रा गायत्री शक्तिपीठ आवागढ़ रोड से प्रारंभ होकर निधोली कला चौराहा, महावीरगंज, मंडी जवाहरगंज, नल बाजार, बड़ा बाजार, शेरगंज, तहसील रोड महाराणा प्रताप चौक होती हुई गंगेश्वर स्वर्ग आश्रम स्थित गोशाला पर संपन्न हुई। जहां प्रसाद वितरण किया गया। गो ग्रास के लिए नगर वासियों ने खुलकर दान किया। शोभायात्रा में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.