प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व शनिवार को बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ बाबागंज गुरुद्वारा में मनाया गया। सुबह अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। दोपहर में कीर्तन दरबार शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले हजूरी रागी भाई विपिन प्रीत सिंह व सतनाम सिंह ने शबद कीर्तन गायन किया। बीबी मंजीत कौर, गुरप्रीत कौर, अखंड सिंह ने कीर्तन किया। राजस्थान से पधारे भाई मोहन सिंह ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन एवं गुरु इतिहास वर्णन किया। गुरुद्वारा साहिब जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरु साहिब को प्रणाम किया। गुरुद्वारा के प्रमुख ज्ञानी विपिन प्रीत सिंह ने डीएम को सिरोपा देकर सम्मानित किया। अरदास के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण गतका पार्टी दलेर खालसा जो अपने करतब (मार्शल आर्ट)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.