आरा, अक्टूबर 22 -- -रघुनीपुर गांव में गोवर्धन पर्वत पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की गई स्थापित आरा, एसं। भोजपुर के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा परंपरागत रूप से की गई। उदवंतनगर के रघुनीपुर गांव में गोवर्धन पूजा की पूर्व संध्या पर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह भव्य जलभरी यात्रा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा गोवर्धन पर्वत के उपर स्थापित की गई। भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और गांव की सैकड़ों महिलाओं-युवतियों और युवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गोवर्धन पर्वत की पूजा के दौरान परंपरा के अनुसार गो माता की पूजा की गई। आचार्य निर्मल दूबे और जीतेन्द्र दूबे ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करायी। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.