गढ़वा, अप्रैल 21 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित कब्रिस्तान में पूरे उल्लास के साथ ईस्टर पर्व मनाया गया। पर्व के मौके पर प्रखंड में ईसाई धर्मावलंबियों ने कब्रिस्तान में रविवार के अहले सुबह पहुंचकर कब्र पर कैंडिल, अगरबत्ती, फूल मालाएं चढ़ाकर अपने पूर्वजों को याद किया। उस दौरान बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान में कब्रों को रौशन करने के बाद चर्च के पुरोहित की अगुवाई में प्रार्थना सभा और भजन का आयोजन किया गया। उस दौरान लोगों को बताया गया कि मृत्यु के तीसरे दिन प्रभु ईसा मसीह पुर्नजीवित हो गए थे। लिहाजा इस दिन को ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। वहीं लोगों का मानना है कि दो हजार वर्ष पूर्व रोमी राजा के द्वारा मृत्युदंड दिये जाने के बाद आज ही के दिन प्रभू यीशु दोबारा जीवित हुए थे। वहीं ईस्टर...