बक्सर, अप्रैल 5 -- बक्सर, निसं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा सिविल कोर्ट के बार भवन में सप्ताहिक बैठक की गई। अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन शशि भूषण राय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संबंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आज यानी 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर रणनीति तैयार की। साथ ही, स्थापना दिवस पर अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने और रामनवमी के अवसर पर विभिन्न जगहों से रामनवमी की निकलने वाली जुलूस को शांतिपूर्वक सफल बनाने में अधिवक्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब 1984 में भाजपा केवल दो सीट पर जीत हासिल कर पाई थी। आज भाजपा विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है। बैठक में सुशील कुमार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.