मथुरा, मार्च 16 -- अनाज मंडी स्थित बड़े दाऊजी मंदिर पर शनिवार को भव्य हुरंगा उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। हुरियारिनों ने जमकर हुरंगा खेला। इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बैंड बाजों की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन हुआ। मंदिर सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि ब्रज में हुरंगा की अनूठी परंपरा है। ब्रज की होली भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित है, जबकि दाऊजी का हुरंगा बलदेवजी पर केंद्रित है। गोप समूह गोपिकाओं के प्रेम से भीगे कोड़ों की मार नंगे बदन पर खाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में हुरंगा उत्सव की अत्यंत प्राचीन परंपरा है। जिसमें ठाकुर समाज के पुरुष व महिलाएं हुरंगे में भाग लेती हैं। हुरंगे के बाद दाऊजी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें दाऊजी महाराज के विग्रह को विराजमान कर शोभा यात्रा निकल गई। जो की मंदिर से...