बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- धूमधाम मनाया गया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव ब्रह्माकुमारियों ने भाइयों को राखी बांध दी शुभकामनाएं फोटो 08 शेखपुरा 03 - शेखपुरा में रक्षा सूत्र बांधतीं ब्रह्मकुमारी बहन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी अन्नू बहन, पूजा कुमारी और अंजली बहन ने बेगूसराय से पहुंची मुख्य अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी एवं विभा दीदी को पुष्पगुच्छ एवं चुनरी देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मेडिटेशन कार्यक्रम हुआ। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने बताया कि यह पवित्र त्योहार हमें प्रेरणा देता है कि रक्षाबंधन प्रभु प्रेम के बंधन में बंधने का पर्व है। रक्षाबंधन के दो शब्द हमें स्मृति दिलाते ह...