गोरखपुर, जनवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिख पंजाबी समाज का सांस्कृतिक लोहड़ी पर्व महानगर में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम से लेकर शुरू हुआ लोहड़ी का उल्लास देर रात तक जारी है। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर के साथ ही सभी पंजाबी मंदिर और घरों में अरदास के बाद लोहड़ी जलाकर समाज और परिवार के अमन और खुशहाली की कामना की गई। गुरुद्वारा जटाशंकर में मनाए जा रहे उत्सव में सत्संग सेवा के साथ उल्लास का माहौल दिखा। सभी वर्ग के लोगों ने गुरु के सामने अरदास की फिर लोहड़ी जलाई। लोहड़ी पर्व की शुरुआत गुरुद्वारा जटाशंकर में शाम 8 बजे गुरबाणी पाठ कीर्तन और अरदास से हुई। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी की अरदास की और अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान लोहड़ी की विशेष परंपरा के रूप में मूंगफली, मक्का, गुड...