गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में सोमवार से मौसम खुल गया है। सुबह से निकली तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। हवा चलने और तेज धूप निकलने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले ही रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बीते 24 घंटे में ही मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को सुबह तक मौसम साफ रहा, लेकिन आठ बजे के बाद निकली तेज धूप ने लोगों की पसीने छुड़ा दिए। दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.