बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। धूप के चलते तापमान में इजाफा हो रहा है और ठंड का असर घट रहा है। लेकिन मौसम में फिर से बदलाव का अनुमान है। अगले तीन दिन तक तेज हवा चलेगी और इससे ठंड का असर बढ़ सकता है। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इससे दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने और धूप की वजह से ठंड कम हो गई है। रात में हालांकि हल्की गलन रही। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक तेज हवाएं चलेंगी। इसके चलते मौसम में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकता है। लेकिन तीन दिन बाद मौसम फिर सामान्य होने लगेगा। तापमान में इजाफा होने के साथ ही ठंड का असर कम होगा। तारीख अधिकतम न्यूनतम 05 फरवरी 21.4 9.1 04 फरवरी 19....