बुलंदशहर, फरवरी 5 -- पिछले दो दिनों से कोहरे की सफेद चादर में लिपटे जनपद को गुरुवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप के तेवर तीखे हुए और ठंड का असर कम होने लगा। मौसम साफ होते ही बाजारों में भी रौनक लौट आई और सड़कों पर आवागमन बढ़ गया। हालांकि सुबह-शाम ठंड लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी तेज ठंड लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार की सुबह बीते दिनों के मुकाबले काफी सुखद रही। चटक धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर होते-होते धूप का असर तेज हो गया। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने पर यातायात के साथ बाजारों में आवागमन बढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप ...