गंगापार, जून 25 -- गोशाला के गोवंशों को बांधने का आदेश न होने के कारण प्रचंड धूप में भी तमाम गोवंश हांफते रहते हैं। चरही का गर्म पानी बार बार पीने के लिए गोवंशों को धूप में जाना ही पड़ता है। बरसात के चलते गो आश्रय केंद्रों में चाहकर भी सीमित गोपालक साफ सफाई नहीं रख पाते। बरसात के दौरान उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी गोशाला में रह रहे गोवंशों की हालत खराब है। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गोशाला हैं। जिनमें मांडा खास में 355, भवानीपुर ग्राम पंचायत के देवरी गोशाला में 328, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला में 174, पियरी में 231 व केड़वर में 189 गोवंश हैं। पांचों गोशाला में कुल 1299 गोवंश रखे गये हैं। सरकारी आदेश चाहे जो भी हों, लेकिन गोशाला में गोवंशों को बांधने की परंपरा न होने से ज्यादातर गोवंश धूप में ही रहते हैं। सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.