बुलंदशहर, फरवरी 7 -- जनपद में मौसम के मिजाज में तल्खी अब कम होने लगी है। पिछले तीन दिनों से आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने से लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, सुबह और शाम के समय चल रही सर्द हवाएं अभी भी ठिठुरन का अहसास करा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप के तेवर बढ़ते गए और लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली। दोपहर के समय लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय काफी राहत महसूस की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात और तड़के की ठंड अभी भी लोगों को गर्म कपड़ों...