कटिहार, अक्टूबर 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले का मौसम अब करवट लेता नज़र आ रहा है। बीते दो दिनों से बादलों की आवाजाही और हल्की ठंडी पुरवा हवा के बीच अब लोगों को खिली हुई धूप और हल्की ठंडक का संगम महसूस होगा। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में जिले में दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, मगर शनिवार से मौसम में सुधार होगा। दिन में खिली हुई धूप के साथ हल्की ठंडी पुरवा हवा का असर महसूस होगा। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली, जिससे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.