कानपुर, जनवरी 14 -- जनपद में बुधवार को भी शीतलहर व सर्दी क साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन धूप निकलने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। लोग घरोंसे बाहर आकर गुनगनी धूप का आंनद लेते दिखे। इससे गांवोंसेलेकर कस्बों तक चहल पहल दिखी। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को ठिठुराती रही। पिछले कई दिनों से मौसम साफ होने व दिन में धूप निकलने के बाद भी सुबह शाम व रात में कड़ाके की सर्दी हो रही है। मंगलवार रात में भी शीतलहर ने मौसम को सर्द कर दिया। कडाके की सर्दी व इंडी हवा से बढी गलन से खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षी बेहाल रहे। बुधवार को भी शीतलहर के साथ दिन शुरू हुआ,लेकिन धूप निकलने के बाद गांवों से लेकर कस्बों तक चहल-पहल बढ़ गई। सूर्य देव की मेहरबानी के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली। सर्दी से परेशान लोग घरों से बाहर आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.