किशनगंज, जनवरी 17 -- किशनगंज। विगत तीन दिनों से सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। धूप में गर्माहट होने की वजह से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी धूप में गर्माहट था। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम के बाद ठंड का असर रहता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री रहने से शीतलहर वाली ठंड से लोगों को राहत मिली है। धूप खिलने से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.