मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में बीते कई दिनों से लगातार सूर्य देवता का दर्शन होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। हालांकि हवा चलने से पूरे दिन ठंड बनी रही। शाम ढलने के बाद गलन बढ़ गई इससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। कोहरा नहीं होने से वाहन चालक फर्राटा भरते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले पिछले दिनों से सुबह से ही धूप की तपिश महसूस करने लग रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से धूप आ गई। दोपहर में कुछ लोगों ने शरीर से गर्म कपड़ों को कम कर दिया लेकिन जब उतारे के बाद हवा से सिहरन का एहसा स हुआ तो फिर से पहन लिया।हालांकि धूप का लाभ उठाने के लिए लोग छतों, आंगन और खुले स्थानों पर बैठे नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी दिन के समय चहल-पहल बढ़ी रही। धूप में लोग गुनगुनी गर्माहट का आनंद लेते दिखे...