नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो में सोमवार को दोपहर में खिली धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिली। एक दिन पहले के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण भी कम दर्ज किया गया। जिले में सुबह 10 बजे के बाद से शाम चार बजे तक खिली धूप निकली। इससे ठंड से मामूली राहत मिली, लेकिन शाम को ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है यानि अगले छह दिन भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। एक दिन पहले के मुकाबले कम हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.