औरैया, जनवरी 10 -- फफूंद, संवाददाता। लगातार कई दिनों तक कोहरा और पाला पड़ने के बाद मौसम खुलते ही क्षेत्र के किसानों ने गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण का काम तेज कर दिया है। धूप निकलते ही किसान पीठ पर स्प्रे मशीन लेकर खेतों में दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि फसल की बढ़त पर खरपतवार का असर न पड़े और उपज प्रभावित न हो। किसानों का कहना है कि कोहरा व नमी के कारण गेहूं के साथ-साथ बट्टा (मामा) नामक खरपतवार भी तेजी से फैल जाता है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो यह फसल से पोषक तत्व खींच लेता है और पैदावार में गिरावट आ जाती है। इसी कारण किसान मौसम खुलते ही खेतों में सक्रिय हो गए हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर रामपलट ने बताया कि यह समय गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही समय पर उपयुक्त दवा के छिड़काव से न केवल बट्टा (म...