रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम बर्फीली हवा। अगले ही दिन ऐसा घना कोहरा कि चेहरा भीग जाए व हवा ऐसी कि कंपा दें। मौसम के इस बदलाव के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के साथ कोल्ड डायरिया यानी पेट में दर्द-मरोड़, दस्त, उल्टी या कब्ज की समस्या से लोग परेशान हैं। जोड़ों के दर्द, त्वचा के रूखेपन व पाचन संबंधी समस्याओं की चपेट में लोग आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। रविवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। वातावरण में घना कोहरा छाया और सर्द हवाएं भी 11 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। ऐसे में लोगों की कंपकंपी बंध गई। मौसम का यह बदलाव होने से सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में हर रोज 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें मौसम में बदलाव होने की वजह से सर्दी, खांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.