सहरसा, जून 25 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून के बीच मंगलवार को धूप जारी रहा। धूप छांव के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अधिक रहा। जिससे दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विगत कई दिनों से कभी हल्की बारिश तो कहीं फुहार के बाद मंगलवार को फिर मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से ही तेज धूप निकल गई। जिससे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पार कर गया। फिर आकाश में बादल छा गए। लगा बारिश होगी। लेकिन दोपहर में पारा काफी बढ़ने लगा। जिसके बाद उमसभरी गर्मी शुरू हो गया। हालांकि रूक रूक पुरबिया हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती रही। आने वाले दिनों में तेज़ हवाएं और बादल छाया : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.