मऊ, मई 19 -- मऊ। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। रविवार को भी दिन में बदली और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रही। इससे सूरज तेज में नरमी रहीं, लेकिन पुरवा के हवा के चलते पूरे दिन लोग उमस से बहाल रहे। हालांकि, शनिवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1.60 डिग्री सेल्सियस कम रहा, फिर भी गर्मी से तनिक राहत नहीं मिली। पंखा-कूलर सभी जवाब दे गए। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम 28.80 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में करीब सप्ताह भर से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार रात में न्यूनतम पारा सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ऊपर पहुंच गया, जिससे उमसभरी गर्मी बढ़ गई। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में बिजली के आवाजाही से लोग पसीने से तर-बतर रहे। रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.