हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- धर्मनगरी में गुरुवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम रहा। लोग गलियों और चौराहों पर धूप सेंकते नजर आए। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में आठ और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि, सुबह और शाम के समय कोहरा और सर्द हवाएं चलने से ठंड का असर बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.